गाजीपुर, मार्च 11 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़ के समीप बुधवार शाम नशे में धुत एक सफारी चालक ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रहा कि कोई चोटिल नहीं हुआ। नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी जायसवाल परिवार के घर में लड़की की शादी थी। परिवार के सदस्य गाजीपुर बाजार से शादी का सामान खरीदकर ई-रिक्शा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे कुछ जरूरी काम के लिए कठवामोड़ के पास ई-रिक्शा रुकवाया और उसपर सवार सभी उतारकर कहीं बैठे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफारी ने खड़ी ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सफारी का चालक नशे में था और गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा था। पुलिस ने ई-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.