अल्मोड़ा, अप्रैल 11 -- रानीखेत। गांधी चौक में अज्ञात वाहन ने सेल्फी बोर्ड को धराशायी कर दिया। कुछ साल पहले व्यापार मंडल ने यहां आई लव रानीखेत का साइन बोर्ड स्थापित किया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार पूर्वाह्न नैनीताल बैंक की तरफ से एक पिकअप वाहन आ रहा था। गांधी चौक पर पिकअप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। दिखते ही देखते वाहन साइन बोर्ड से टकरा गया। इससे सेल्फ प्वाइंट धराशाही हो गया। सेल्फी प्वाइंट पर्यटकों और स्थानीय लोगों का आकर्षण का केंद्र था। बोर्ड के धराशायी होने से लोगों में आक्रोश है। इधर पुलिस कोतवाल बीसी जोशी का कहना है कि गांधी चौक पर स्थापित सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। पकड़ में आने पर पिकअप चालक से ही इस बोर्ड को दुबारा बनाने को कहा जाएगा। व्यापारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.