बांका, अप्रैल 1 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र के तेरह माइल चौक के पास एक अनियंत्रित वाहन ने बिजली के पोल और सरकारी उपकरणों को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना के बाद जिसके कारण करीब 15 गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही। घटना के संबंध में रजौन विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता बिजेंद्र कुमार ने रजौन थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि विगत 30 मार्च की दोपहर लगभग 12:20 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने तेरह माइल चौक के पास 11 हजार केवी के बिजली पोल, तार और अन्य उपकरणों को जोरदार टक्कर मारकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने स्थल निरीक्षण किया। इस दुर्घटना से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग 41...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.