मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मादापुर चौबे गांव के पास हाजीपुर बाइपास पर मंगलवार दोपहर अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे से आक्रोशित ग्रामिणों ने तीन घंटे तक बाइपास को जाम रखा。

घायल की पहचान जख्मी की पहचान मीनापुर थाना के जमीन मठिया निवासी राकेश कुमार सिंह (56) के रूप में हुई है। हादसे के बाद जब तक स्थानीय लोग जुटते तब तक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों का आक्रोश उधर, बाइपास पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। अंडरपास बनाने की मांग को लेकर लोगों ने ती...