बिहारशरीफ, मई 8 -- अनियंत्रित वाहन ने बाइक पर सवार 3 मजदूरों को कुचला दो की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रेफर एक अन्य घायल का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज शेखपुरा - नीमी रोड में लोदीपुर गांव के पास हुआ हादसा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - नीमी रोड में लोदीपुर गांव के समीप अनियंत्रित वाहन ने बाइक पर सवार तीन मजदूरों को कुचल दिया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर भाग निकला। बाद में इसी रास्ते से गुजर रहे समाजसेवी चंदन सिंह की नजर घायलों पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। घायल मजदूरों में देवुपरी के दो सहोदर भाई रवीन्द्र पासवान व महेन्द्र पासवान तथा शंभु महतो शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में रवीन्द्र और शंभु को पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.