गंगापार, मार्च 15 -- लखनपुर गांव के समीप रविवार को एक अनियंत्रित वाहन खदान में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दीपक तिवारी (24) पुत्र अश्वनी कुमार निवासी गोंद कला, थाना जनेह, जनपद रीवा अपने साथियों अंश (16) पुत्र समरजीत द्विवेदी तथा आर्यन केसरवानी (17) पुत्र आशीष केसरवानी निवासी पटहट के साथ लखनपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खदान में जा गिरा। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल 108 एंबुलेंस व 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.