आरा, अप्रैल 26 -- -गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली गांव के समीप रविवार की शाम हादसा -सब्जी बेचने आरा रेलवे स्टेशन जाने के दौरान हुआ हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली गांव के समीप रविवार की शाम तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से साइकिल सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी रही। मृत सब्जी विक्रेता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घोड़ादेई गांव निवासी स्व. अमावस यादव के 53 वर्षीय पुत्र तपेश्वर यादव थे। वे आरा स्टेशन रोड में सब्जी बेचते थे। उनके बेटे राहुल यादव ने बताया कि रोज की तरह उसके पिता रविवार की शाम साइकिल पर सब्जी लादकर स्टेशन जा रहे थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाजार जा रहे युवक की मौत उसी दौरान बामपाली के समीप किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.