चाईबासा, जनवरी 2 -- नोवामुंडी,संवाददाता। महुदी मुंडासाई चौक के निकट अनियंत्रित नैनो के धक्के से सड़क किनारे खड़ी, ड्यूटी जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला मजदूर चंद्रावती गोप को धक्के लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला मजदूर की गंभीरता को देखते हुए उसे घटनास्थल से उठाकर उसी नैनो गाड़ी से लेकर नोवामुंडी टीएमएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। महिला के हाथ-पैर, चेहरे व सिर पर गंभीर चोट लगी है। इधर वाहन मालिकों ने पुलिस से बचने के लिए गाड़ी को छिपा दिया है। महिला मजदूर ने बताया कि वाहन में सवार सभी लोगों को पहचानती है। सभी मुंडासाई के निवासी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.