सिद्धार्थ, अप्रैल 10 -- पथरा, हिन्दुस्तान संवाद। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर रेहरा पेट्रोल पम्प के पास अनियंत्रित वाहन ने पुलिस कर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायल पुलिस कर्मी को पीएचसी बांसी ले जाकर भर्ती कराया। घटना गुरुवार सायं चार बजे की बताई जा रही है। संतकबीरनगर के थाना धनघटा के पौली निवासी सुरेश जो पुलिसकर्मी हैं और वह डुमरियागंज न्यायालय में पोस्ट हैं। गुरुवार को वह अपनी बाइक से बांसी से डुमरियागंज लौट रहे थे। अभी पथरा थाना क्षेत्र के रेहरा पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे डायल 112 ने एम्बुलेंस से पीएचसी बांसी भेजवाया। थानाध्यक्ष अमित कु...