गौरीगंज, मार्च 28 -- शुकुल बाजार। संवाददाता थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 70.6 सत्थिन गांव के पास शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे सुल्तानपुर से बछरावां रायबरेली जा रहे सिपाही की कार को एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे यूपीडा की एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार धरनीधर सिंह पुत्र रामचरन निवासी ग्राम पलही थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर पुलिस में सिपाही हैं। जो रायबरेली जि...