अररिया, दिसम्बर 18 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के हरिरा पंचायत स्थित गोसनगर गांव के पास गुरूवार सुबह अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई। मृतकों में 14 वर्षीय जतन कुमार यादव पहुंसी पंचायत के बलचंदा वार्ड संख्या 7 निवासी परमानन्द यादव का बेटा था जबकि 12 वर्षीय दिलखुश इसी गांव के मो सोहराब का लाडला था। घटना के बाद से ही गांव में कोहराम मचा है। घटना गुरूवार की सुबह करीब 8.30 बजे उस वक्त हुई जब जतन कुमार पड़ोस के अपने साथी दिलखुश के साथ नाना के घर गोसनगर जा रहा था। रास्ते में एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह जख्मी हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को बेहोशी की हालत में पीएचसी कुर्साकांटा लाया। यहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर डॉ ओपी पंडित ने जतन कुमार को मृत घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.