हरदोई, फरवरी 12 -- कछौना। लखनऊ-हरदोई पलिया हाई-वे पर ग्राम टुटियारा के पास सवारियों से भरा एक एक तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। गुरुवार की सुबह सण्डीला निवासी राहुल कुमार अपने परिजनो समेत बघौली निवासी रिश्तेदारों संग एक विवाह सम्मेलन में शामिल होने लोडर से हरदोई जा रहे थे। अचानक ग्राम टुटियारा के निकट हाईवे पर लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मची चीख पुकार सुनकर मौके पर दौड़े ग्रामीणों ने सभी घायलों को लोडर से बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी को स्थानीय सीएचसी लाया गया। यहां घायलों में संजय व पत्नी रिंकी, बीरू की पत्नी बबली, शशिकला व सावित्री समेत सपना, रचना आदि का प्रथमिक उपचार कराया गया। इस दौरान संजय की पत्नी रिंकी व बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.