उन्नाव, जून 26 -- सुमेरपुर, संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर-बक्सर मार्ग स्थिति कपूरपुर गांव के पास गुरुवार दोपहर बाद सामने से आ रहे डम्पर से बचाने के लिए सवारियां से भरा लोडर बेकाबू होकर खंती में पलट गया। लोडर में सवार एक किसान की मौत और नौ लोग जख्मी हो गए। घायलों को पीएचसी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बतातें चलें कि लोडर सवार किसान लखनऊ से अरबी बिक्री कर अपने घर लौट रहे थे। बिहार थाना क्षेत्र के बिहार बक्सर मार्ग स्थित कपूरपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर को बचाने में लोडर बेकाबू होकर खंती में पलट गया। यह भी पढ़ें- एनएच-31 पर भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-ऑटो की आमने-सामने टक्कर में 10 घायल लोडर के पलटने से चीख पुकार मच गई। पास पड़ोस मौजूद लोगों ने पहुंचकर लोडर मे दबे लोगो...