रायबरेली, मार्च 22 -- सतांव,संवाददाता। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर गुरूबख्शगंज थाने की अटौरा बुजुर्ग पुलिस चौकी क्षेत्र के जरिया गांव के पास रविवार दोपहर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे बस में सवार यात्रियों में दो यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। ाटना के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कानपुर किदवई नगर डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस के चालक आलोक कुमार निवासी रामादेवी कानपुर नगर और परिचालक विपिन कुमार पुत्र सिद्धनाथ निवासी कानपुर रायबरेली से तीस सवारियां लेकर कानपुर जा रहे थे। इसी बीच रायबरेली-लालगंज मार्ग पर अटौरा बुजुर्ग चौकी क्षेत्र के जरिया गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बनी पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का ...