अनियंत्रित रोडवेज बस ने बिजली के खंभे व बाइक में मारी टक्कर
गाज़ियाबाद, जून 19 -- - हादसे में कोई हताहत नहीं, विद्युत आपूर्ति हुई प्रभावित लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र में लोनी गाजियाबाद मार्ग पर रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस रोड किनारे विद्युत पोल और बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस कर्मियों ने मशीन की सहायता से बस को रोड किनारे खड़ा कर यातायात सुचारु कराया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। लोनी गाजियाबाद मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे इंदिरा मार्केट कट के पास मुड़ते समय एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे मटके की दुकान के पास लगे विद्युत पोल और खड़ी बाइक से टकरा गई। गनीमत रही कि घटना के समय बाइक के पास कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बस को मशीन की सहायता से हटाकर यातायात को सुचारु कराया। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.