अनियंत्रित मौरंग लदा ट्रक पलटा, छप्पर में घुसा, वाहन की चपेट में आकर पड़वे की मौत
बहराइच, मई 5 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के बौंड़ी थाने के बौंड़ी-कुड़ासर मार्ग पर सेमगढ़ा के पहिया गाँव के पास सोमवार रात लगभग 10 बजे तेज रफ्तार मौरंग लदा एक ट्रक चालक का नियंत्रण खो देने से अनियंत्रित होकर एक छप्पर में जा घुसा और पलट गया। जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पहिया निवासी मदन के छप्पर को भारी नुकसान पहुँचा। छप्पर में बँधा भैंस का एक पड़वा ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँच गए और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। हादसा होते ही अफरा-तफरी का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित मदन का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण उनके पड़वे की जान गई है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। लगभग 70 हजार से अधिक की क्षति का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.