मिर्जापुर, जून 19 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर के पास गुरुवार की सुबह अनियंत्रित मोपेड से गिरी महिला की मौत हो गई। जबकि पति और नाती बाल बाल बच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा डीह गांव निवासी रामप्रकाश प्रजापति के मौसी की लड़की की बुधवार को तेरहवीं थी। वें अपनी पत्नी 58 वर्षीय सुशीला देवी और नाती के साथ पड़री तेरहवीं में शामिल होने गए थे। दूसरे दिन पड़री से सुबह लगभग साढ़े सात बजे वापस अपने घर जाने के लिए निकले। मोपेड पर उनकी पत्नी पीछे और नाती आगे बैठा था। यह भी पढ़ें- पति के साथ लूना से जा रही पत्नी असंतुलित हो गिरी, मौत रामप्रकाश मोपेड चला रहा थे। जैसे ही चुनार कोतवाली के पिरल्लीपुर गांव के पास पहुंचे। तभी नाती को झपकी लगी वह गिरने लगा। उसे बचाने में मोप...