कोडरमा, मार्च 5 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नौआचक के समीप मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में पैदल जा रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मोहनपुर ग्राम निवासी सुनील प्रसाद यादव (44 वर्ष) और उनकी पत्नी पूनम देवी (38 वर्ष) बासोडीह बाजार से खरीदारी कर अपने किराए के मकान नासरगंज पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.