छपरा, फरवरी 20 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा मुख्य बाजार स्थित मुख्य मार्ग पर सोमवार को अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सेमरहियां निवासी मुखलाल राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मुखलाल राम साइकिल से मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मुख्य बाजार में बढ़ती तेज रफ्तार वाहनों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.