अनियंत्रित मैजिक गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरायी
सराईकेला, मई 22 -- सरायकेला। कांड्रा थाना क्षेत्र के चाडरी के पास गुरुवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जमशेदपुर से सरायकेला आ रही अनियंत्रित मैजिक गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान कर ली गई है।जिनमें गुरुवारी कालिन्दी, घनश्याम प्रधान, उषा वानरा, बबलू सामड तथा निशा बानरा शामिल हैं। घटना के बाद मैजिक वाहन का चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। इधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.