मधुबनी, मार्च 11 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित मोहना जीरो माइल के पास बुधवार सुबह करीब चार बजे हरी मिर्च से लदा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे बने एक दुकान में जा घुसा। घटना में दुकान व लकड़ी का कटघरा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि मिनी ट्रक पश्चिम बंगाल की ओर से हरी मिर्च लादकर दरभंगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोहना चौक के पास चालक को झपकी आ जाने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए पेड़ के नीचे लगे लकड़ी के कटघरे व दुकान को टक्कर मार दी। ट्रक पेड़ से टकराने के कारण पलटा नहीं, लेकिन उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। क्षतिग्रस्त दुकान मोहना गांव निवासी उत्तम चौधरी की है। उत्तम चौधरी ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.