रायबरेली, मार्च 29 -- सरेनी,संवाददाता। थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे बिजली का खंभा टूटकर बोलेरो पर गिर पड़ा। इससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं चपेट में आई एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के गेगासो क्रॉसिंग और मूसापुर गांव के बीच रविवार देर शाम एक बोलेरो गेगासो क्रॉसिंग की ओर से गंगागंज की तरफ जा रही थी। इसी बीच मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर बोलेरो की छत पर गिर गया और वाहन में बैठे गुडडू शिवा और गुलशन जख्मी हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.