सोनभद्र, अप्रैल 25 -- दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली पोलवा गांव में मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वे बोलेरो से विण्ढमगंज के पकरी से दुद्धी की ओर आ रहे थे। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के हुमेलदोहर पकरी गांव निवासी 20 वर्षीय अताउल्ला पुत्र अमानउल्ला और उनका चचेरा भाई 35 वर्षीय इरशाद पुत्र अबिबुल्ला शुक्रवार की दोपहर बोलेरो से पकरी से दुद्धी आ रहे थे। विण्ढमगंज के महुली पोलवा गांव के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन के धक्के से आटो सवार दो की मौत, तीन गंभीर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.