बगहा, मार्च 16 -- सिकटा,एक संवाददाता। सिकटा बाजार के नहर चौक पर स्थित बस स्टैंड से पश्चिम रविवार की दोपहर सैनिक रोड पर अनियंत्रित बोलेरो एक चिकेन दुकान से होते हुए घोड़ासहन कैनाल में जा गिरा। बीआर 22 पी 5697 नंबर की बोलोरो की चपेट में आने से मुर्गा दुकानदार के पुत्र समेत 5 लोग जख्मी हो गए। उधर, उग्र ग्रामीणों ने कैनाल में गिरे बोलेरो से चालक समेत दो को खींचकर कब्जे में कर लिया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से दोनों को मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया।थानाध्यक्ष नीतिश कुमार मौर्य ने बताया कि बोलेरो को निकालकर थाने लाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहा बोलेरो गुड्डू मियां की अंडा के दुकान के नजदीक एक बाइक में ठोकर मारते हुए वहीद अंसारी के चिकेन दुकान को चीर कर कैनाल में गिर गया। हालांकि नहर में पानी न...