अनियंत्रित बोलेरो दीवार में मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं
हजारीबाग, जून 16 -- इचाक, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दरहा गांव स्थित चंद्रिका ठाकुर के घर के दीवार में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर हो गई । घटना में जहां दीवार टूट गई। वहीं बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया। जांच के क्रम में पता चला कि बोलोरो गाड़ी दरहा गांव का ही था जिसे एक कम उम्र का युवक चल रहा था। चंद्रिका ठाकुर ने बताया कि चालक के नशा में होने के कारण घटना घटी। घटना मंगलवार सुबह पांच बजे की है। घटना के वक्त घर के लोग छत पर सो रहे थे। जिस कारण जान माल के नुकसान नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.