सिद्धार्थ, जून 27 -- बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बर्डपुर मेंखड़ा नाला के पास गुरुवार रात एक बोलोरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई थी। एसबीआई बर्डपुर में कार्यरत कर्मचारी बर्डपुर से जिला मुख्यालय स्थित अपने कमरे पर जा रहे थे कि अचानक एक बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई। गनीमत रहा कि चालक और सवार बाल बाल बच गए। शुक्रवार को जेसीबी से कार को खींचकर नौगढ़ ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...