हाजीपुर, फरवरी 26 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर थाने के मुस्तफापुर मनियारपुर रोड पर मंगलवार की रात अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से एक साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मृत मजदूर 25 वर्षीय छट्ठू पासवान गांव के स्व. अशर्फी पासवान का पुत्र था। घटना तब हुई जब वह देसरी से मजदूरी कर वह घर लौट रहा था। छट्ठू पासवान दिहाड़ी मजदूर था, जो राजमिस्त्री के हेल्पर के रूप में काम करता था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छट्ठू पासवान मंगलवार की रात देसरी से मजदूरी करके लौट रहा था। जब वह गांव की संपर्क सड़क से गुजर रहा था तभी दूसरी ओर से आ रहे बोलेरो से धक्का लगा और आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे घर में पहुंची कोहराम मच गया। पत्नी आराधना कुमारी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.