अनियंत्रित बुलेट डिवाइडर से टकरायी, चालक गंभीर.
आदित्यपुर, मई 19 -- गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मार्ग के पावर ग्रिड के समीप देर शाम तेज गति से आ रही अनियंत्रित बुलेट के डिवाइडर पर लगे पोल से टकरा जाने के कारण इस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में बुलेट भी दो टुकड़े में बंट गया। घायल की पहचान चाईबासा के बड़ा बाजार निवासी शमीम के रूप में हुई है। बताया गया कि उसके पिता का नाम शौकत है। इस घटना में डिवाइडर पर लगा पोल भी टूट कर सड़क के बीच गिर गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बह गया। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- गोड्डा-हंसडीहा मार्ग पर सड़क हादसे में मरे युवक की हुई पहचान पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम भेज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की हालत गंभीर बताई गई है। यह भी पढ़ें- अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.