मिर्जापुर, अप्रैल 15 -- राजगढ़, मिर्जापुर । थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बुधवार की दोपहर बाइक अनियंत्रित होने से एक ही बाइक पर सवार तीन युवक 15 फीट गहरी नहर में गिर गए। हादसे में बाइक सवार तीनो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए । सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख तीनों घायलों को जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया। कुड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय शिवम, 19 वर्षीय शुभम तथा 20 वर्षीय पंजाबी एक ही बाइक पर सवार होकर ददरा बाजार जा रहे थे। बेलन बकहर पोशक नहर पर पहुंचे, तभी बाइक पर से नियंत्रण खो जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और लगभग 15 फीट गहरी बेलन नहर में गिर गई। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग जख्मी, एक रेफर हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.