समस्तीपुर, फरवरी 26 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के विशनपुर समथ गांव में बाइक के अनियंत्रित होने से जख्मी हुए मो. मकसूद की मौत हो गई। बताया गया है कि बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मृतक पतैली हाट से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तीन बटिया के समीप उसका बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में लोगो ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करावाने के बाद शव को दफनाने के लिए सौंप दिया है। सूचना पर माले नेता महावीर पोद्दार सहित अन्य कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंच कर शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...