सोनभद्र, जनवरी 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मणि मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के समीप गुरुवार की दोपहर बाद अनियंत्रित बाइक से गिरे छात्र की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। छात्र पॉलिटेक्निक की परीक्षा देकर बाइक से अपने तीन दोस्तों के साथ इको प्वाइंट घुमने जा रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव निवासी 18 वर्षीय अमित कुमार मौर्य पुत्र अशोक कुमार मौर्य वाहन चला रहा था। बीच में 17 वर्षीय शिवम गुप्ता पुत्र शंभू गुप्ता, निवासी शिवाला गांव तथा पीछे 17 वर्षीय शिवकुमार पुत्र बृजराज, निवासी सिलथम पटना सवार थे। तीनों छात्र सांईं पब्लिक स्कूल पन्नूगंज में पढ़ाई करते हैं। तीनों छात्र पॉलिटेक्निक की पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.