मिर्जापुर, जनवरी 1 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमहवा गांव के पास बुधवार को बाइक से गिरकर युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। राजगढ़ के चौखड़ा गांव निवासी 34 वर्षीय विकास सुबह नदिहार बाजार गृहस्थी का सामान लेने गए थे। बाजार से सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही अमहवा गांव के पास पहुंचे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरकर वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर घायल के परिजनों ने उसे राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बाइक से गिरकर युवक घायल है। उसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.