लातेहार, अप्रैल 1 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टमटम टोला के पास बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बारियातू प्रखंड के मकरा गांव निवासी अश्वनी सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अश्वनी सिंह किसी आवश्यक कार्य से बाइक पर सवार होकर बालूमाथ आ रहा था। इसी दौरान टमटम टोला के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालूमाथ लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...