अनियंत्रित बाइक से गिरकर दंपति सहित तीन घायल
सोनभद्र, जून 26 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आरंगपानी गांव में शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने से दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। वे आधार कार्ड सुधरवाने के लिए जा रहे थे।म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी गांव निवासी 35 वर्षीय रामरति अपनी पत्नी गीता और गांव की ही एक महिला संगीता को बाइक से लेकर आधार कार्ड सुधरवाने जा रहे थे। सुबह लगभग साढे़ आठ बजे जैसे ही वे आरंगपानी से लगभग तीन किलोमीटर दूर पहुंचे, इसी दौरान अचानक सामने बैल आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे तीनों गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचंी पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ पीएन सिंह ने बताया कि सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.