सिद्धार्थ, मार्च 29 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। लोटन थाना क्षेत्र के करुआवल गांव के ट्यूबल के पास शुक्रवार की देर रात बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसका इलाज महराजगंज जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मोहन(30) पुत्र राधेश्याम बाइक से अपने ननिहाल लोटन क्षेत्र के सहिला गांव आया था। शुक्रवार की रात वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। अभी वह करुआवल गांव के ट्यूबल के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लोटन में भर्ती कराया जहां से उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उसका इलाज महराजगंज के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी डीके सरोज ने कहा कि मामला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.