नवादा, मार्च 12 -- रजौली। निज संवाददाता रजौली थाना क्षेत्र के भगवानपुर मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम एक अनियंत्रित बाइक सवार ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में भगवानपुर गांव निवासी किशुन प्रसाद यादव के पुत्र प्रकाश नारायण यादव लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार को पकड़ा गया एवं मदद के लिए डायल 112 की टीम को बुलाया गया। डायल 112 की टीम में रहे एसआई दिलीप कुमार सिंह पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं घायल प्रकाश नारायण को वाहन में लादकर अस्पताल ले गए। इसी बीच स्थानीय लोगों की पकड़ में रहे बाइक सवार अपनी बाइक लेकर घटनास्थल से भागने में सफल रहा। अस्पताल में ड्यूटी में रही महिला चिकित्सक डॉ. सारिका स्वराज ने बताई कि घायल व्यक्ति की मौत अस्पताल पहुंचने से पूर्व हो चुकी थी। मृत होने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.