श्रावस्ती, फरवरी 12 -- श्रावस्ती, संवाददाता। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े मवेशी से टकरा गई। जिसमें बाइक पर पीछे बैठी एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिरसिया थाना क्षेत्र के सुनीता देवी (60) पत्नी विनोद कुमार गुरुवार सुबह बेटे आलोक कुमार (18) के साथ बाइक से सीएचसी सिरसिया जा रही थी। बाइक पर उसका छोटा पुत्र अजीत भी बैठा था और बाइक आलोक चला रहा था। जैसे ही वह क्षेत्र के जनकपुर गांव के पास पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़े मवेशी से टकरा गई। इससे पीछे बैठी सुनीता बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की ओर से महिला को आनन फानन में सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्...