अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से भिड़ी, युवक की मौत
मिर्जापुर, मई 16 -- लालगंज। लालगंज-दीपनगर मार्ग पर शनिवार को शिवद्वार जा रहे तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजवाया। दोनों का प्राथमिक इलाज करने के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी सेंटू (18) वर्ष, सुनील 20 वर्ष और आनंद (18) वर्ष बाइक से बड़े भाई रवि के ससुराल घोरावल स्थित शिवद्वार जा रहे थे। तीनों बाइक सवार दोपहर में कोलकम कला गांव के सामने जब पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्युत खंभे से जा टकराई। यह भी पढ़ें- आंधी में गिरे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत टक्कर इतनी तेज थी कि सेंटू 18 वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.