अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत
महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बलहीखोर में सोमवार को एक अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर निवासी मुन्ना (30) पुत्र शिव किसी काम से अपनी बाइक से सिसवा की तरफ जा रहा था। इस बीच ग्राम सभा बलहीखोर के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से उसे निचलौल सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की। इसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।एसओ कोठीभार अखिलेश कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.