बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के सुर्खा मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा उस समय हुआ जब संदीप 19 वर्ष पुत्र विसर्जन, अमित 20 वर्ष पुत्र मनोज और शैलेंद्र 22 वर्ष निवासी गांव शाहपुर आजमगढ़ म्याऊं से अपनी मौसी के यहां से लौटकर सुर्खा गांव में बहन अनीता पत्नी शंकर लाल के घर आ रहे थे। सुर्खा मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। जिसकी वजह से तीनों घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.