कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर, संवाददाता। नजीराबाद में अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराने से युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कर्नलगंज खटिकाना निवासी 24 वर्षीय आयुष सोनकर गोविंद नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में नौकरी करते थे। परिवार में मां सोनी, भाई सौरभ व गौरव है। जिसमें सौरभ काफी समय से लापता है। मंगलवार रात आयुष ड्यूटी से घर लौट रहा था। नजीराबाद स्थित हवेली रेस्टोरेंट के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान राहगीरों ने परिजन को हादसे की सूचना दी। साथ ही आयुष को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.