कटिहार, अप्रैल 23 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बुधवार की सुबह बारसोई थाना क्षेत्र के भाग बारसोई काली मंदिर के समीप अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना में बासकोटा गांव निवासी बाइक सवार एक युवक व एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक बासकोटा गांव का नसीम और मुशर्रफ बारसोई से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में भाग बारसोई काली मंदिर के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा। बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी की स्थिति गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- रायडीह में एनएच-43 पर खटखोर के पास ऑटो-बाइक भिड़ंत,दो घायल इस संबंध में डॉक्टर नीतीश कुमार ने कहा कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।...