बागपत, सितम्बर 30 -- अमीनगर सराय। बागपत-मेरठ हाईवे पर डौला गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और दुधमुंही बच्ची गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेरठ भिजवाया गया है। मृतका के परिजन बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए। मेरठ के हर्रा खिवाई निवासी अशरफ पुत्र खुरवान मंगलवार को पत्नी जैनम और आठ माह की बेटी तैयबा के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत आ रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही उसकी बाइक डौला गांव के पास पहुंची, तो तेज स्पीड में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। यह भी पढ़ें- पेड़ से टकराई बाइक, महिला की मौत, पति-तीन माह की बच्ची घायल जिससे जैनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशरफ और उसकी आठ माह क...