मिर्जापुर, मई 12 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के मलुआ गांव में सोमवार अनियंत्रित आटो से बचने में अध्यापक की बाइक सड़क किनारे पेड़ में टकरा गई। जिससे वह जख्मी हो गए। घायल अध्यापक अजय ने बताया कि करौंदा स्थित विद्यालय जा रहे थे। तभी लालगंज कलवारी मार्ग पर मलुआ गांव के सामने अनियंत्रित आटो आ गई। जिससे बचने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल अध्यापक को पीएचसी पटेहरा में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी अध्यापक को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- करडूआ पुल पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से शिक्षक गंभीर, पीएमसीएच रेफर यह भी पढ़ें- करडूआ पुल पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से शिक्षक गंभीर, पीएमसीएच रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.