गोपालगंज, मार्च 5 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के दलेया गांव के पास बुधवार शाम एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में गांव के ही बाइक चालक पिंटू साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.