कटिहार, मार्च 12 -- कदवा, एक संवाददाता बीते देर रात्रि कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी कुम्हड़ी मुख्य पी डब्लू डी पथ पर एक बाइक चालक का बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में बाइक चालक 25 वर्षीय लालू कुमार मेहता मुहम्मदपुर गांव निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया है। राहगीरो द्वारा घायल की पहचान कर घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर परिजनों द्वारा घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु उच्च स्तरीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों द्वारा घायल को पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घाट के बाबा जानकारी देते हुए घायल की नानी कुसुमी देवी ने बताई घायल को पूर्णिया से भी बेहतर उपचार हेतु उच्च स्तरीय अस्पताल भेजा गया है घायल की हालत गंभीर है। जिसे पटना ले जाया जा रहा है। थानाध्यक्...