अनियंत्रित बाइक पुल से टकराई, एक गंभीर
बलरामपुर, मई 17 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घायल का इलाज लखनऊ में चल रहा है। ग्राम प्रधान जीने ने बताया कि लोहेपनिया गांव निवासी 45 वर्षीय भीष्म महाराजगंज तराई बस स्टॉप के पास पान की ढाबली चलाते हैं। शुक्रवार को वह कालेबजारवा गांव में आयोजित एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जुड़ावनडीह गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.