सोनभद्र, मई 9 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरिहवां गांव में शनिवार को शाम करीब पांच बजे बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक सवार बभनी के बचरा गांव से अरझट गांव की तरफ जा रहा था। बभनी थाना क्षेत्र के देवरिहवां बचरा गांव निवासी 45 वर्षीय हंसलाल पुत्र स्व त्रिवेणी प्रसाद अपने घर से बाइक से अरझट की तरफ जा रहे थे। अनियंत्रित होकर बाइक पुल के नीचे गिर गई। उससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग वहां पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना जब परिजनों को हुई तो घर में चीख-पुकार शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- मनुआपुल में बाइक की ठोकर से युवक की मौत पत्नी सुनीता का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक की चार लड़कियां और एक लड़का है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सब इं...