मिर्जापुर, मई 16 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक पिलर में टकराने से दंपति जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को पीएचसी हलिया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के फुलियारी गांव निवासी 45 वर्षीय कमलेश बाइक से अपनी पत्नी 38 वर्षीय सुगनी देवी के साथ हलिया गांव रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां से दोपहर वापस जाने के लिए निकले। बाइक लेकर जैसे ही पिपरा मोड़ पर पहुँचे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पिलर में टकरा गई। यह भी पढ़ें- ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपती जख्मी, पत्नी रेफर हादसे में बाइक सवार दंपति जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर...