अनियंत्रित बाइक पलटने से नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर
मथुरा, मई 27 -- चौमुहां,थाना जैंत अंतर्गत हाइवे पर कोटा-छरोरा फ्लाईओवर के समीप मंगलवार दोपहर अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस पर सवार नव विवाहिता की मौत हो गयी, जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायल उपचार को भर्ती कराया है। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर गांव भरना खुर्द, बरसाना निवासी नैहना (21) पत्नी मधु (20) और साथी अंकित निवासी बरई, राजस्थान के साथ महावन से अपने गांव लौट रहा था। हाइवे पर कोटा-छरोरा फ्लाईओवर के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर कर पलट गयी। इसके चलते उनकी पत्नी मधु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नैहना के सिर में गंभीर चोट आयी है। वहीं अंकित सुरक्षित है। हादसा होने पर आसपास से मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार,उप निरीक्षक निश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.